पालीगंज: निरखपुर सेंटर पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मद्य निषेध व उत्पाद विभाग के कर्मियों ने निकाला फ्लैग मार्च
Paliganj, Patna | Jun 27, 2024 पालीगंज के निरखपुर सेंटर पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मद्य निषेध और उत्पाद विभाग के कर्मियों व पदाधिकारी ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान फ्लैग मार्च में उत्पाद अधीक्षक अभय मिश्रा, कमांडेंट एलके पांडे व थानाध्यक्ष दीपक कुमार शामिल होते हुए पूरे नगर और ग्रामीण इलाकों का भ्रमण किया। वही सभी लोगों ने मादक पदार्थ के दुरुपयोग व अवैध व्यापार के विरुद्ध शपथ लिया।