पालीगंज: सिकरिया गांव के पास पेड़ से टकरा कर एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
Paliganj, Patna | Jun 24, 2024 पालीगंज के सिकरिया गांव के पास पेड़ से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक अरवल जिले के करपी पूर्णिया गांव का रहने वाला अजीत कुमार बताया जा रहा है। इस घटना में मृतक का बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।