बरेली: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर MJPRU में सांस्कृतिक गर्व की गूंज, छात्रों ने रंगोली और विचारों से भरा जोश
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। प्रो. कमल किशोर और डॉ. कौशल कुमार ने सांस्कृतिक विरासत व स्वाभिमान पर जोर दिया। छात्रों ने रंगोली बनाकर भागीदारी निभाई और अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शिक्षकों व शोधार्थियों की सक्रिय मौजूदगी रही।