बाबई: सांगाखेड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर 3 लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, दर्ज हुआ मामला
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी दीपक पिता गया प्रसाद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोपी राहुल और तरुण तीनो ने फरियादी से सांगाखेड़ा में पानी की टंकी के पास गाली गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।