बाबई: आरी में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी गणेश पिता राजकुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी मोटा ने फरियादी से ग्राम आरी में सड़क किनारे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।