बाबई: माखननगर भाजपा कार्यालय में माखन नगर और आरी मडल की सदस्यता अभियान की बैठक हुई आयोजित विधायक हुए शामिल
रविवार को भाजपा कार्यालय में माखननगर और आरीमडल की भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं सदस्यता अभियान के लक्ष्य के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी गई की किस प्रकार सदस्यता दिलाना है। साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।