रिठोरा थाना क्षेत्र के पुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी पर लाठियां से हमला कर दिया। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया गया है और पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।