गाज़ीपुर: कटरिया कांड में पुलिस का एक्शन मोड, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, पिता बोले- बेटी की मौत पर नहीं चाहिए राजनीति, बस न्याय
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में निशा शर्मा कांड के बाद हालात को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। पत्थरबाजी और अफवाहों के बीच अब सख्त संदेश दिया गया है—कानून से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। देर रात वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोडिया और डीआईजी वैभव कृष्ण खुद कटरिया गांव पहुंचे।