गोरखपुर: गुलरिहा में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बंधे से नीचे पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की गई जान
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम सरहरी टोला बनरहा में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिराने पहुंचे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की वाहन पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पीपीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टोला करमहा निवासी 20 वर्षीय शक्ति निषाद सड़क निर्माण स्थल पर गिट्टी लेकर पहुंचा था।