मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर के बंदुआ हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, खून से सना चाकू बरामद
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसक वारदात में एक व्यक्ति को गोली लगी थी, जबकि दो अन्य लोग चाकू के हमले में घायल हुए थे। घायलों में शामिल मकबूल अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को न