धनौरा: मंडी धनौरा में सात साल के मासूम के साथ किया गया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज
मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव में अपनी दादी के पास जा रहे सात वर्ष के बालक के साथ गांव के ही तीन युवकों ने कुकर्म किया। पिता की तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने पीयूष, अक्षय व लल्लू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। घटना से संबंधित वीडियो सोमवार को लगभग 5:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।