धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में आरती कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गंगा मां की आरती की
सोमवार को लगभग 7:00 बजे गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के तिगरी गंगा धाम में गंगा मां की आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा भी मौजूद रहे, उनकी मौजूदगी में गंगा मां की आरती की गई, इस दौरान तिगरी गंगा धाम के रहने वाले पुरोहित गंगा शरण ने जानकारी देते हुए बताया है कि मां गंगा की आरती करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।