धनौरा: गजरौला के इंदिरा चौक पर स्थित गंगा प्याऊ मंदिर के शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से होती है मनोकामना पूरी
सोमवार रात करीब 8:00 बजे गंगा प्याऊ मंदिर के प्रबंधक कृष्ण चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मंदिर पर शिवलिंग स्थापित है। इस शिवलिंग पर जो भी आस्था के साथ जल अभिषेक करता है भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। माना जाता है कि यह शिवलिंग 100 साल से अधिक पुराना है और यहां पर काफी दूर-दूर से लोग प्रसाद चढ़ाने और जल अभिषेक करने के लिए आते हैं।