कैराना: कैराना पुलिस ने मोहल्ला रेतावाला निवासी व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, केस दर्ज
शामली एसपी एनपी सिंह ने अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। कैराना पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी मोहल्ला रेतावाला कैराना का रहने वाला है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।