बक्सर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन शनिवार को 5:00 बजे तक किया गया। इसको लेकर शनिवार को करीब 6:30 बजे अपराह्न में अपडेट जारी किया गया है। इस दौरान विभिन्न वाद के 1708 मामले का निपटारा कराया गया, जिसमें 14 करोड़ 75 लाख 55 हजार 951 रुपए की समझौता राशि पर हस्ताक्षर हुआ।