कौंच: हरदोई गुजर के पास चार पहिया वाहन को क्रॉस देते समय ई-रिक्शा खाई में पलटा, 9 वर्षीय बच्चा और पिता हुए घायल
Konch, Jalaun | Jun 27, 2026 कोंच-उरई रोड पर हरदोई गुजर के आगे शनिवार सुबह 11:30 बजे चार पहिया वाहन को क्रॉस देते समय एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में पचीपुरा निवासी 9 वर्षीय निसार सैफ पुत्र फिरोज और उसके पिता फिरोज घायल हो गए। दोनों उरई से अपने घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर 102 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया है।