भभुआ: बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न स्थानों से कैमूर पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Dec 30, 2025 जानकारी के अनुसार कैमूर पुलिस ने जिले के अलग-अलग जगहों से बीते 24 घंटे में 19 आरोपियों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार कर पूछ-ताछ के बाद मंगलवार की दोपहर 3:30 तक आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। कैमूर पुलिस ने बताया शराब कांड में 9 वारंट में 6 शराब सेवन में 2 हत्या के प्रयास में 1 एससी एसटी कांड में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।