राजपुर: राजपुर बाजार में पिकअप और बाइक की टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल
Rajpur, Buxar | Apr 1, 2026 राजपुर बाजार में सड़क हादसे में 2 बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बक्सर-सासाराम मुख्य मार्ग पर राजपुर बाजार में हुई। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां से बक्सर भेजा गया। राजपुर थाना के पिपराढ़ गांव निवासी जितेन्द्र राम का पुत्र अनमोल कुमार और गुड्डू राम का पुत्र अनुप कुमार बाईक से जा रहे थे।