बलरामपुर: गोविंद बाग आवास कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
25 जनवरी दोपहर 12:00 सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित आवास कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं निस्तारण हेतु निर्देशित किया। सदर विधायक ने कहा लोगों की समस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता है।