जबलपुर: तालाब में 'कमल की डंडी' और 5 घंटे का ड्रामा: जबलपुर RPF ने शातिर 'वॉटरमैन' चोर को दबोचा!
जबलपुर में रेल सुरक्षा बल ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी फरारी का तरीका किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। दरअसल, ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहे आरोपी हरविंदर सिंह का जब आरपीएफ जवानों ने पीछा किया, तो वह खुद को बचाने के लिए पास के एक तालाब में कूद गया। खुद को पुलिस की नजरों से छिपाने के लिए यह शातिर चोर करीब पांच घंटे