बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे संत और गो सेवकों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचे गौ सेवकों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने सहित 8सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 40961 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित जापान सोपा गया और इस कार्यक्रम में स्वामी विष्णु देव आचार्य शामिल रहे।