घाट: महाशिवरात्रि पर्व पर माँ पार्वती की डोली अपने मायके से बैरासकुण्ड मंदिर पहुंची, जागरों के साथ लोगों ने किया विदाई
Ghaat, Chamoli | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को शाम करीब 4 बजे माँ पार्वती की डोली अपने मायके से शिवालय भोले शंकर के पास बैरासकुण्ड मंदिर पहुँची। जहाँ हजारों की संख्या पहुंचे भक्तों ने जागरो के साथ ससुराल के लिए विदा किया। इस दौरान ध्यानियों भावुक हो गई। उन्होंने बताया की शिवरात्रि पर्व मंदिर में रात्रि जागरण होता हे जिसमे निसंतान दम्पति रात्रि को दीपक लेकर जागरण करते हैं।