लातेहार: अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग के अवसर पर शनिवार शाम राजहार में गरीब असहायों को फल वितरित किए गए
अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग के अवसर पर शनिवार की शाम 5:00 बजे शहर के राजहार में गरीब असहाय के बीच में फल का वितरण किया गया। इस मौके पर लातेहार आर्ट ऑफ गिविंग के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि आज दिन शनिवार को पूरे विश्व में आर्ट ऑफ गिविंग दिवस मनाया जाता है, जिस दौरान गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद की जाती है।