लातेहार: करकट छठ घाट पर निजी घर के परिसर में बिजली का पोल लगाने पर परिजनों ने जताया विरोध
शहर के करकट मोहल्ला स्थित छठ घाट निवासी रमज़ान अंसारी जुमनी बीवी व मोहम्मद इरशाद अंसारी के निजी घर परिसर मे ठेकेदार द्वारा जबरन बिजली पोल लगा दिया गया है।जिस कारण घर के सदस्यो मे आक्रोश देखा गया।घर के मुखिया रमजान अंसारी ने शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे आरोप लगाया कि यह कार्य बिना किसी सूचना या हमारे बिना स्वीकृति के किया गया है।