लातेहार: जिला खेल स्टेडियम में 19 मई को रोजगार मेला का होगा आयोजन, नियोजन पदाधिकारी ने दी जानकारी
झारखण्ड राज्य के युवक युवतियों की निजी क्षेत्र के कम्पनियों/प्रतिष्ठानों संस्थानों में रोजगार के सुनहरा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला नियोजन कार्यालय लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन 19 मई दिन सोमवार को किया गया है।जानकारी शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी है।