जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन कल्याण अभियान का निरीक्षण किया। डेन्टल कक्ष के खराब उपकरण और साफ-सफाई की कमी पर सख्त निर्देश दिए। जननी सुरक्षा भुगतान जल्द पूरा करने और दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी अधिकारियों को हिदायत दी गई।