रायबरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनी जर्जर बिल्डिंग की छत से गिरा प्लास्टर, अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त
Raebareli, Raebareli | Jul 4, 2026
कलेक्ट्रेट परिसर में,अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए जर्जर बिल्डिंग की छत से,प्लास्टर गिर गया जिसको लेकर शनिवार को यहां के दर्जनों अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया, अधिवक्ता पदम श्रीवास्तव ने बताया कि वह,कुर्सी पर बैठे हुए थे अचानक प्लास्टर गिर गया जिसकी वजह से उन्हें चोट भी आई और बाल बाल बच गए।इस घटना पर बयान देते हुए जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।