शिवपुरी नगर: शिवपुरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे करैरा विधायक रमेश खटीक को सुरक्षा कर्मियों ने रोका,
शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करैरा विधायक रमेश खटीक को रविवार को ITI तिराहे पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान विधायक और सुरक्षा कर्मियों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि बहस का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।