रावतसर: चाईया के पास बस व कार में हुई भिड़ंत, कार चालक की हुई मौत व तीन घायल
रावतसर थाना क्षेत्र के नोहर रोड पर चाईया के पास शुक्रवार को रोडवेज बस व कार में भिड़ंत हो गई है।हादसे में कार चालक सराज निवासी धन्नासर मौके पर मौत हो गई व उसकी पत्नी व दो बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर रावतसर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को सरकारी अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। रावतसर पुलिस थाने में रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।