रावतसर: तहसील क्षेत्र में तेज अंधड़ से विद्युत विभाग को हुआ भारी नुकसान, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित
विद्युत विभाग को बीती रात्रि आए तेज अंधड़ के चलते भारी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि रावतसर ब्लॉक क्षेत्र में 250 विद्युत पोल व 14 विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 15 ग्राम पंचायतो में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है। विद्युत विभाग की टीमे विद्युत सप्लाई सुचारु करने में जुटी है।