जसवंतनगर: जसवंतनगर में मुनि श्री भाव सागर जी के नगर प्रवेश की तैयारियां तेज, जैन समाज ने थानाध्यक्ष को सौंपा निमंत्रण पत्र
मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज (ससंघ) के प्रस्तावित 2 अगस्त के नगर प्रवेश एवं चातुर्मास- की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चातुर्मास प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष कमल भाटी से भेंट कर उन्हें समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और पटका पहनाकर सम्मानित किया। समिति ने नगर प्रवेश के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग का अनुरोध किया।