पडरौना: कुशीनगर में भाकियू का हल्ला बोल! किसानों की 17 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर अन्नदाताओं की समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता ध्रुव नारायण यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि आज भी अन्नदाता अनेक कठिनाइयों से जूझ रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।