हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में प्रतिबंधित हरा पेड़ काटने के दौरान विद्युत केबिल पर गिरा सोलर प्लेट, हुआ क्षतिग्रस्त
कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमीशन के प्रतिबंधित नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई। वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व. राजाराम प्रजापति ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान को बेंच दिया था।