दातागंज: स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष तकनीकी चेकिंग अभियान, प्रवर्तन कार्रवाई में आठ वाहनों पर की गई कार्रवाई
जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार जिले के समस्त स्कूली वाहनों की तकनीकी निरीक्षण जांच के दौरान परिवहन विभाग द्वारा एक पब्लिक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें स्कूल के संचालकों को अपने स्कूल के वाहन की समस्त जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जिसको स्कूली बच्चों के माता-पिता एवं सामान्य व्यक्ति वाहन के संबंध में समस्त जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकते है।