आरा: मंत्री मदन साहनी ने तेजस्वी को कहा कुम्भकर्ण, बोले विपक्ष शून्य की भूमिका में है
Arrah, Bhojpur | Jun 13, 2026 बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी आज एक सरकारी कार्यक्रम में आरा पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी यादव को कुंभकरण कहा और बोले कि जैसे 6 महीना में कुंभकरण एक बार उठता था। वैसे ही यहां का विपक्ष एक बार उठता है और कुछ बोल करके फिर वापस हो जाता है। यहां का विपक्ष बिल्कुल शून्य की भूमिका में है।