गोविंदगढ़: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, डंपर में घुसा ट्रक, होटल मैनेजमेंट की छात्रा समेत तीन की हुई मौत
गोविंदगढ़ के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में होटल मैनेजमेंट की छात्रा, उसके भाई और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे बुर्जा गांव के पास हुआ, जब एक आईसर ट्रक आगे चल रहे मिट्टी से भरे डंपर में पीछे से जा घुसा।