नानपारा: मटेरा के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के गांव के व्यक्ति पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
मटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति पर अपनी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है बताया है कि घर से सोने चांदी के जेवरात और ₹50 हजार नगद लेकर भाग गई मक्का बेचकर कमाए गए पैसे घर में रखे थे घटना से परिवार सदमे में है थाने में तहरीर दी है पुलिस ने मामला दर्ज किया है लड़की की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं।