नगरी: मखाना खेती बनी महिलाओं की ताकत, सांकरा बांध में अधिकारियों ने देखी आत्मनिर्भरता की मिसाल
Nagri, Dhamtari | May 13, 2026 नगरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांकरा का बांध इन दिनों सिर्फ जलस्रोत नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन गया है। यहां 17 स्व सहायता समूहों की महिलाएं सामूहिक रूप से मखाना खेती कर आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही हैं। इसी पहल का जायजा लेने जिला पंचायत अध्यक्ष और सहायक संचालक उद्यानिकी सांकरा पहुंचे।