बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में सदर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी के आरोपी दो व्यक्तियों का मेडिकल कराया गया, ट्रैक्टर रतलाम से बरामद
ट्रैक्टर मध्यप्रदेश के रतलाम से बरामद सियापुर निवासी कल्याण सिंह पटेल के बोरवट स्थित गोदाम से ट्रैक्टर चोरी हुआ था। घटना के बाद परिजनों जांच में सामने आया कि देवीलाल डामोर ने ट्रैक्टर चोरी कर प्रभु खराड़ी के जरिए बेचने की साजिश रची, जिसमें केसू निनामा ने सहयोग किया। पुलिस ने नामली रोड पर दबिश देकर प्रभु निवासी रतलाम और केसू निवासी दानपुर को गिरफ्तार किया।