मंझनपुर: बरियावा में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, युवक की मौत, 6 घायल—गांव में पसरा सन्नाटा
कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र स्थित बरियावा गांव में गुरुवार को लगभग 10:30 बजे पुरानी रंजिश ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर हमला हुआ। इस हिंसक झड़प में शिव करन नाम के युवक को गंभीर चोटें आईं। और मौत हो गई।