लातेहार: लातेहार में आम उत्पादकों को बेहतर दाम दिलाने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित
आम के वृक्षारोपण के बाद अब किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जिला ग्रामीण विकास शाखा, लातेहार में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया।