हरदोई: कंपनी गार्डन से छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मैराथन दौड़ का भी हुआ आयोजन
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2024 स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता के तहत हरदोई शहर क्षेत्र में मतदान के लिए जागरूक करने हेतु कंपनी गार्डन से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। साथ ही मैराथन दौड़ में भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कंपनी गार्डन से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया था।