फतुहा: मौजीपुर में सोनालिका द्वारा गैरेज ऑनर मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
Fatwah, Patna | May 29, 2026 मौजीपुर स्थित सोनालिका के अधिकृत विक्रेता एम के इंटरप्राइजेज के तत्वाधान में एक भव्य गैराज ऑनर मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। पटना जिले से लगभग 100 गैराज मालिक व मैकेनिक्स ने इस सम्मान समारोह में हिस्सा लिया है। सोनालिका कंपनी के कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे है। एम के इंटरप्राइजेज के मलिक मिथिलेश कुमार ने सभी आये अतिथियो का भव्य स्वागत किया है।