झाझा: झाझा मुख्य बाजार में किराए के मकान से झाझा थाना का सरकारी चालक 12 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Jun 2, 2026 झाझा थाना में कार्यरत सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार शाम 4 बजे कथित रूप से 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार टीम ने झाझा मुख्य बाजार स्थित उसके किराए के मकान में छापेमारी कर कार्रवाई की। बताया जाता है कि चालक ने एक व्यक्ति से रिश्वत की रकम ली थी, जिसके बाद पहले से सतर्क निगरानी विभाग की टीम