सूरजपुर: सेवा सेतु केंद्र ने संध्या के लिए बना सहारा, वर्षों पुरानी आधार कार्ड समस्या का हुआ समाधान
जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित तहसील कार्यालय परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र ने एक छात्रा की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर राहत पहुंचाई है। छात्रा संध्या देवांगन का वर्ष 2017 में आधार कार्ड गुम हो गया था। आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण उन्हें नया आधार कार्ड बनवाने में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।