पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के गुलाबबाग गुंडा चौक से बरामद युवती के मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत 2 आरोपितों से की पूछताछ, हुआ अहम खुलासा
Purnea East, Purnia | Apr 27, 2026
पूर्णिया के गुलाब बाग से करीब 13 माह पूर्व लापता हुई युवती की बरामदगी से जुड़े मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं. 24 घंटे के रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों ने गहन पूछताछ में अपने जुर्म स्वीकार करते हुए कई तथ्यों का खुलासा किया है.हालांकि, पुलिस फिलहाल जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए इन जानकारियों को सार्वजनिक करने से बच रही है.