धमतरी: CAF जवान की मां खेत में बेहोशी की हालत में मिली, अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नरहरपुर थाना क्षेत्र के थानाबोड निवासी बुजुर्ग महिला बुधनतीन बाई सलाम 26 अप्रैल को अपने खेत में लगे धान फसल की रखवाली करने के लिए गई थी। काफी देर तक घर नहीं आने पर उसका बेटा के तरफ गया तो, उसकी मां खेत में बेहोशी के हालात में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए तत्काल धमतरी शहर के मसीही अस्पताल लाया गया।