बांधवगढ़: भरहुत गांव में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार गांव के ही बिजेश सिंह मरावी और रानी सिंह के साथ माखन सिंह और बाके सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 197/26 के तहत बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।