पंचकूला: सेक्टर-2 में अचानक सामने आई बाइक को बचाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हुई फॉर्च्यूनर कार, बाल-बाल बचा चालक
सेक्टर-2 में अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में एक फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि सड़क के बीचो-बीच लगी लोहे की ग्रिल टूट गई और फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर दो चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा ग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को साइड में किया।