पंचकूला: हिसार निवासी एक व्यक्ति का रुपयों से भरा पर्स गिरा, ऑटो यूनियन नालागढ़ रोड पिंजौर यूनियन ने उसे वापस लौटाया।
पिंजोर नालागढ़ रोड पर हरियाणा के जिला हिसार के निवासी साहिल पिंजौर से मड़ावाला गांव की ओर ऑटो रिक्शा से जा रहा था कि उसका पास ऑटो में छूट गया, जिस कारण हिसार निवासी साहिल भी पर्स को लेकर काफी परेशान था, ऑटो यूनियन नालागढ़ रोड पिंजोर के प्रधान धीरज कुमार और वीरेंद्र सैनी ने शनिवार को बताया कि ऑटो चालक आशु ने रुपयों से भरे पर्स को उनके सुपुर्द कर दिया था।